21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची में आदिवासी सेंगेल की महारैली 23 को

रांची में आदिवासी सेंगेल की महारैली 23 कोकोल्हान से सैकड़ों कार्यकर्ता करेंगे शिरकत फोटो- डीएस 1 जमशेदपुर: आदिवासी सेंगेल अभियान की अगुवाई में बामसेफ के सहयोग से 23 अक्टूबर को रांची मोरहाबादी मैदान में सेंगेल महारैली का आयोजन होगा. रैली में भाजपा सरकार द्वारा लाये गये भूमि अधिग्रहण कानून-2013 का संशोधित बिल एवं धर्मांतरण निषेध […]

रांची में आदिवासी सेंगेल की महारैली 23 कोकोल्हान से सैकड़ों कार्यकर्ता करेंगे शिरकत फोटो- डीएस 1 जमशेदपुर: आदिवासी सेंगेल अभियान की अगुवाई में बामसेफ के सहयोग से 23 अक्टूबर को रांची मोरहाबादी मैदान में सेंगेल महारैली का आयोजन होगा. रैली में भाजपा सरकार द्वारा लाये गये भूमि अधिग्रहण कानून-2013 का संशोधित बिल एवं धर्मांतरण निषेध बिल, झारखंड विरोधी नीति समेत अन्य आदिवासी-मूलवासी विरोधी नीतियों का विरोध किया जायेगा. सोमवार को करनडीह आदिवासी सेंगेल अभियान कार्यालय में प्रदेश संयोजक सोनाराम सोरेन ने बताया कि महारैली में बतौर मुख्य अतिथि बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम एवं विशिष्ट अतिथि मौलाना सज्जाद नौमानी मौजूद रहेंगे. महारैली में 5 प्रदेश झारखंड, ओड़िशा, असम, बंगाल व बिहार के आदिवासी हजारों की संख्या में शिरकत करेंगे. कोल्हान क्षेत्र से भी सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे. संवाददाता सम्मेलन में जूनियर मुर्मू, मगत मार्डी, भगत मुर्मू, रुकमणी टुडू, मंगल अलडा, बिरसिंह पूर्ति आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें