21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

टाटा स्टील में मिला 165 करोड़ का बोनस

जमशेदपुर : टाटा स्टील में गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस समझौता हो गया. इस साल कर्मचारियों को पिछले साल से अधिक राशि बोनस मद में मिलेगी. पिछले साल बोनस मद में 130 करोड़ रुपये कर्मचारियों को मिले थे, जो इस साल करीब 165 करोड़ रुपये पहुंच गया […]

जमशेदपुर : टाटा स्टील में गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस समझौता हो गया. इस साल कर्मचारियों को पिछले साल से अधिक राशि बोनस मद में मिलेगी. पिछले साल बोनस मद में 130 करोड़ रुपये कर्मचारियों को मिले थे, जो इस साल करीब 165 करोड़ रुपये पहुंच गया है. यानी पिछले साल से 35 करोड़ रुपये अधिक राशि कर्मचारियों के खाते में जाने वाली है. बोनस का पैसा 7 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक खाते में चला जायेगा.

हालांकि बोनस समझौता फीसदी के आधार पर नहीं हुआ है, लेकिन एक अनुमान के अनुसार यह कर्मचारियों के वेतन के बेसिक और डीए का लगभग 11.25 फीसदी है. यूनियन पहले ही साफ कर चुकी है कि बोनस समझौता फीसदी पर नहीं हुआ. समझौता के तहत कर्मचारियों को बोनस के रूप में न्यूनतम 17,193 रुपये जबकि अधिकतम 1,72,365 रुपये मिलेंगे. इसके तहत 26095 कर्मचारियों (टाटा स्टील के सारे प्लांट व विभागों के साथ) के बीच कुल बोनस की राशि 165 करोड़ रुपये दिया जायेगा जबकि जमशेदपुर में ही 97.96 करोड़ रुपये बोनस के मद में बंटेंगे. जमशेदपुर में कुल कर्मचारियों की संख्या 14,586 है, जिसमें ट्यूब डिवीजन, स्टील वेज, टी सीरीज और एनएस सीरीज के कर्मचारी शामिल है.

बेसिक और डीए का 11.27 फीसदी तक बोनस पहुंचने का अनुमान
बोनस एक नजर में
आइटम वर्ष 2016 वर्ष 2017
न्यूनतम राशि 16,800 रुपये 17,193 रुपये
अधिकतम राशि 1,21,365 रुपये 1,72,193 रुपये
फीसदी का आधार 8.60 फीसदी 11.27 फीसदी
कुल राशि 130.00 करोड़ 165 करोड़
मुनाफा 3926 करोड़ 3933.17 करोड़
जमशेदपुर में बोनस 110 करोड़ 97.96 करोड़
कर्मचारी होंगे लाभान्वित 15575 कर्मचारी 14586 (जमशेदपुर) सभी जगह मिलाकर 26095 कर्मचारी
बोनस समझौते का फाॅर्मूला
1 भारतीय ऑपरेशन का कुल मुनाफा (सारी देनदारी व परिसंपत्तियों की बिक्री से हुई आमदनी) का 1.5 फीसदी-3933.17 करोड़ रुपये पर 59 करोड़ रुपये बोनस की राशि
2 प्रोफिटेबिलिटी (प्रति टन विक्रय योग्य स्टील पर मिलने वाला मुनाफा)-4139 रुपये प्रति टन के हिसाब से 44 करोड़ रुपये
3 प्रोडक्टविटी (प्रति व्यक्ति, प्रति वर्ष प्रति उत्पादन)-410.5 टन प्रति कर्मचारी, प्रति वर्ष-52.5 करोड़ करोड़ रुपये
4 सेफ्टी (कितनी दुर्घटनाएं हुई है, उसके आधार पर)-0.37 फीसदी के हिसाब से इस बार 5 करोड़ रुपये मिला
5 यूनियन के आग्रह पर 4 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री ट्रॉफी जीतने पर दिया गया, जिस पर कुल राशि 164.5 करोड़ रुपये हो गयी, लेकिन यूनियन ने राउंड ऑफ का आग्रह किया, जिसके बाद यह 165 करोड़ रु की गयी
कर्मचारियों की मेहनत का फल मिला
कर्मचारियों की मेहनत का यह रिजल्ट सामने आया है. यूनियन के आग्रह पर बोनस राशि बढ़ायी गयी है. इससे और बेहतर रिजल्ट आने की उम्मीद है.
-टीवी नरेंद्रन, एमडी, टाटा स्टील
इस बार बोनस की राशि काफी बेहतर
बोनस की राशि इस बार सबसे अधिक है. इससे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. कर्मचारियों को चाहिए कि अपने पैसे का सदुपयोग करें और भविष्य के लिए बचायें.
-आर रवि प्रसाद, अध्यक्ष, टीडब्ल्यूयू
िकस ग्रेड में िकतना मिलेगा बाेनस
ग्रेड न्यूनतम अिधकतम
एएस 01 32257 101013
एएस 02 45583 140751
एएस 03 53590 172365
वी 01 88264 88264
वी 02 35275 100687
वी 04 35352 122921
वी 05 33909 108960
वी 06 53173 123562
वी 07 51208 117946
वी 08 36767 126646
वी 09 33794 132697
वी 10 50742 133839
वी 11 53322 137312
वी 12 61064 136542
वी 13 80161 142425
वी 14 37507 160314
वी 15 81563 145907
वी 16 92335 141980
वी 17 53831 146829
वी 18 70543 149584
ग्रेड न्यूनतम अिधकतम
वी 19 92022 147038
वी 20 71691 157805
एस 01 27161 80362
एस 02 30657 64111
एस 03 38719 67276
एस 04 51030 70184
एस 05 52329 73673
एस 06 60803 77480
एस 07 29906 99016
एस 08 33238 82857
एस 09 36827 88891
एस 10 32552 89915
एस 11 43668 99300
एस 12 45551 95625
एस 13 33944 111083
एस 14 47029 104968
एस 15 53972 117231
एस 16 65026 110946
एस 17 77446 122758
डी 01 57787 57787
ग्रेड न्यूनतम अिधकतम
डी 02 53453 56207
डी 03 35475 73379
डी 04 57764 69427
डी 05 53321 72550
डी 06 66593 82574
डी 07 38967 89134
डी 08 73030 73030
डी 09 59192 100772
डी 11 53031 97491
डी 12 49272 106151
एनएस 02 23589 25923
एनएस 03 17193 28146
एनएस 04 25724 28423
एनएस 05 27121 37248
एनएस 06 26735 32121
एनएस 07 30478 36850
एनएस 08 33830 41274
एनएस 10 38423 38423
टी 02 25027 25764
टी 03 26346 27914

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें