Advertisement
शहर से विस घेरने 80 वाहनों में जायेंगे कांग्रेसी
जमशेदपुर: सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन, किसानों की आत्महत्या, बच्चा चोर की अफवाह में हत्या व निर्दोष को जेल भेजने के खिलाफ 9 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी झारखंड विधानसभा का घेराव करेगी. इसमें जमशेदपुर से 80 वाहनों पर सवार होकर नेता व कार्यकर्ता रांची जायेंगे. यह जानकारी जिला पर्यवेक्षक डॉ राजेश कुमार ने रविवार को […]
जमशेदपुर: सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन, किसानों की आत्महत्या, बच्चा चोर की अफवाह में हत्या व निर्दोष को जेल भेजने के खिलाफ 9 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी झारखंड विधानसभा का घेराव करेगी. इसमें जमशेदपुर से 80 वाहनों पर सवार होकर नेता व कार्यकर्ता रांची जायेंगे. यह जानकारी जिला पर्यवेक्षक डॉ राजेश कुमार ने रविवार को बैठक के उपरांत दी. उन्होंने बताया कि घेराव में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार, राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु समेत प्रदेश के कई नेता जमशेदपुर से जायेंगे. इधर, रविवार को जमशेदपुर पहुंचने पर जिला पर्यवेक्षक ने बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष विजय खां के टीम के अलावा वरीय कांग्रेसियों के साथ 9 अगस्त के आंदोलन की तैयारी को अंतिम रूप दिया.
बैठक में प्रदेश महामंत्री दुलाल भुइयां, सरदार बलदेव सिंह, एसआरए रिजवी छब्बन, रियाजुद्दीन खान, अरुण यादव, नगर महिला अध्यक्ष उषा यादव, दुखनी माई सरदार, अवधेश सिंह, पीएन झा, संजय सिंह आजाद, एलबी सिंह, ब्रजेंद्र तिवारी, पूजा सिंह, अपर्णा गुहा, मंजीत आनंद, खगेनचंद्र महतो, अमरजीतनाथ मिश्रा, प्रमोेद मिश्रा, बबलू झा, सनातन भगत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
राहुल पर हमला से भाजपा का चरित्र उजागर : डॉ राजेश कुमार ने बताया कि गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करने से भाजपा का चरित्र उजागर हो गया है.
नीतीश कुमार अवसरवादी नेता. डॉ कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अवसरवादी नेता हैं. बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement