18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

टाटा मोटर्स : वेज रिवीजन पर डेढ़ घंटे चली वार्ता

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स एंड ड्राइव लाइंस वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष व महामंत्री की पहल पर शुक्रवार को प्रबंधन के साथ ग्रेड रिवीजन वार्ता शुरू हुई. दोपहर 3.30 बजे से जनरल ऑफिस के काफ्रेंस रूम में शुरू वार्ता लगभग डेढ़ घंटे तक चली. वार्ता में यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह और प्रबंधन की ओर […]

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स एंड ड्राइव लाइंस वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष व महामंत्री की पहल पर शुक्रवार को प्रबंधन के साथ ग्रेड रिवीजन वार्ता शुरू हुई. दोपहर 3.30 बजे से जनरल ऑफिस के काफ्रेंस रूम में शुरू वार्ता लगभग डेढ़ घंटे तक चली.

वार्ता में यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह और प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड एबी लाल, जीएम एचआर रवि सिंह, इ आर हेड दीपक कुमार शामिल थे. यूनियन व प्रबंधन के बीच दूसरी वार्ता शनिवार की शाम छह बजे दलमा गेस्ट हाउस में निर्धारित है. टाटा मोटर्स और टीएमएल ड्राइव लाइंस कंपनी के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन 1 अप्रैल 2016 से लंबित है. कर्मचारियों की नजर ग्रेड वार्ता पर है. इससे पूर्व शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे यूनियन ने प्लांट हेड से मिलकर ग्रेड वार्ता शुरू करने का अनुरोध किया था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें