युवा कांग्रेस का चुनाव. जमशेदपुर पूर्वी विस में पहले दिन करीब 48 फीसदी वोट पड़े, पश्चिम में 36 फीसदी वोटिंग
Advertisement
सात को प्रदेश अध्यक्ष का होगा फैसला
युवा कांग्रेस का चुनाव. जमशेदपुर पूर्वी विस में पहले दिन करीब 48 फीसदी वोट पड़े, पश्चिम में 36 फीसदी वोटिंग पांच को जिला अध्यक्ष और महासचिव होंगे तय जमशेदपुर : युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में रविवार को बहरागोड़ा, जमशेदपुर पूर्वी अौर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान हुआ. बहरागोड़ा अौर जमशेदपुर पश्चिम में मतदान […]
पांच को जिला अध्यक्ष और महासचिव होंगे तय
जमशेदपुर : युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में रविवार को बहरागोड़ा, जमशेदपुर पूर्वी अौर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान हुआ. बहरागोड़ा अौर जमशेदपुर पश्चिम में मतदान संपन्न हो गया, जबकि जमशेदपुर पूर्वी में ज्यादा वोटर होने के कारण सोमवार अौर मंगलवार को भी केबुल अॉफिसर क्लब बूथ में वोट डाले जायेंगे.
इधर, रविवार को सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक हुए मतदान में बहारागोड़ा विधानसभा के लिए 161 में से 64 वोटर, जमशेदपुर पश्चिम में 732 में से 264 मतदाताओं ने वोट डाले. जमशेदपुर पूर्वी में पहले दिन 700 में से 333 मतदाताओं ने वोट डाले.
एक सदस्य ने पांच वोट डाला. चुनाव पदाधिकारी मनोज सहारन (जेडआरओ) ने बताया कि युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव अौर विधानसभा अध्यक्ष (कुल पांच पद) के लिए एक-एक वोट (कुल पांच) मतदाताओं ने डाला.
आधे घंटे देर से शुरू हुआ मतदान. पूर्वी विधानसभा अंतर्गत केबुल अॉफिसर क्लब स्थित बूथ में रविवार को आधे घंटे लेट से (सुबह 8.30 बजे) मतदान शुरू हुआ. देरी के पीछे मतपेटियों के देर से सीलिंग होना बताया गया. हालांकि मतदान 3 बजे समाप्त हो गया. बहरागोड़ा अौर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में सुबह आठ बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक मतदान चला.
एलआरओ व जेआरओ थे तैनात. चुनाव में गड़बड़ी व बोगस वोटिंग रोकने के लिए एलआरओ रवींद्र कुमार रवि को बहरागोड़ा विधानसभा के बूथ पर, जमशेदपुर पश्चिम अौर जमशेदपुर पूर्वी विधनसभा के बूथ पर जेडआरओ मनोज सहारन अौर संजय रंजन
तैनात थे.
कहां कितना वोट पड़ा
विस कुल वोटर वोट पड़े फीसदी में
बहरागोड़ा 161 064 39.75
जमशेदपुर पूर्वी 1997 (700) 333 47.57 मतदान जारी
जमशेदपुर पश्चिम 732 264 36.06 मतदान संपन्न
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement