भारतीय सेना में 30 साल सेवा के बाद सेवानिवृत्त सूबेदार का सम्मान, बोले- गांव के युवाओं तक पहुंचाऊंगा अपना अनुभव

Updated:
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक ट्रस्ट के सदस्य | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट ने 30 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा देने वाले सूबेदार कौशल किशोर पांडेय का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया।

विज्ञापन

हजारीबाग. पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन, झारखंड की ओर से भारतीय सेना की 10 एफडी रेजिमेंट में 30 वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए सूबेदार कौशल किशोर पांडेय का स्वागत व सम्मान किया गया. संत कोलंबस कॉलेज के सामने फायर ब्रिगेड के समीप आयोजित समारोह में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूबेदार कौशल किशोर पांडेय ने कहा कि सेना में सेवा के दौरान उन्होंने जो कुछ सीखा है, उसे गांव और समाज के युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने अपने सेवाकाल में करीब 12 वर्ष फील्ड सर्विस की. इस दौरान दो बार आरआर और दो बार हाई एल्टीट्यूड क्षेत्र में तैनात रहे. उन्होंने कमांडो, जेएलए और एनटीएसई जैसे सैन्य कोर्स भी किये.

सैन्य सेवा के साथ सूबेदार कौशल किशोर पांडेय ने खेल के क्षेत्र में भी सेना का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने बॉक्सिंग फेडरेशन कप और आर्मी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया.

संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने कहा कि 30 वर्षों की सैन्य सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायी है. सेवानिवृत्ति उनके लिए नई सामाजिक जिम्मेदारी की शुरुआत है. उन्होंने कहा कि सैन्य अनुभव और अनुशासन का लाभ समाज के युवाओं को मिलेगा.

समारोह में अवध कुमार भारती, रामानंदन मिश्रा, अजीत कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, महेंद्र गोप, मनोज गोप समेत संगठन के अन्य सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola