आईसेक्ट इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बोधगया में किया शैक्षणिक भ्रमण
शैक्षणिक भ्रमण पर विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
आईसेक्ट हजारीबाग के विद्यार्थियों ने बोधगया के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर बौद्ध धर्म व बुद्ध के जीवन की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की.
हजारीबाग: आईसेक्ट इंटर कॉलेज हजारीबाग के विद्यार्थियों ने बोधगया में शैक्षणिक भ्रमण किया. विद्यार्थियों ने महाबोधि मंदिर, पवित्र बोधि वृक्ष, तेरगर मठ, पुरातत्व संग्रहालय सहित कई प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया. उन्होंने भगवान बुद्ध के जीवन और बौद्ध धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के अलावा सांस्कृतिक व धार्मिक अध्ययन किया.
बोधगया के पुरातत्व संग्रहालय में ऐतिहासिक अवशेषों तथा अन्य स्थलों को देखकर विद्यार्थियों ने विशेष जानकारी हासिल की. शिक्षकों ने विभिन्न स्थलों के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया.
कॉलेज की प्राचार्या ममता शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. इससे उन्हें कक्षा में पढ़ी गयी जानकारियों को वास्तविक जीवन से जोड़कर समझने का अवसर मिलता है. इससे विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ उनमें ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना भी विकसित होती है.
शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षिका आशा गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, अर्जुन राणा, अभिमन्यु पांडेय, लक्ष्मी कुमारी, सुशांत झा, शगुफ्ता परवीन, पारुल कुमारी, मो. एहतेशाम, शैलेश कुमार, राज शर्मा, ऋचा, अर्चना सिन्हा और शाश्वत सहाय सहित अन्य शिक्षक शामिल थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए