बुचई में फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में नेवाड़ी ने लोकिया को हराया
फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते पूर्व विधायक जानकी यादव व अन्य. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा के बुचई गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज. नवयुवक क्लब द्वारा आयोजित उद्घाटन मैच में नेवाड़ी की टीम ने लोकिया को 1-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की.
बरकट्ठा (हजारीबाग): प्रखंड क्षेत्र के बुचई गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया. फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नवयुवक क्लब की ओर से किया गया है. इसमें विभिन्न प्रखंडों की दर्जनों टीमें भाग ले रही हैं.
उद्घाटन मैच लोकिया और नेवाड़ी की फुटबॉल टीमों के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में नेवाड़ी की टीम ने लोकिया को 1-0 से पराजित कर जीत के साथ आगाज किया. मैच देखने के लिए मैदान में सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.
मौके पर बरकट्ठा जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, उपप्रमुख सुरजी देवी, जेएलकेएम नेता महेंद्र प्रसाद, मुखिया शंकर रविदास, उत्तिम महतो, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संतोष शर्मा, समाजसेवी अर्जुन राणा, द्वारिकानाथ पासवान, सहदेव यादव, संजय यादव, अजीत यादव, विकास यादव, अंजू देवी, रीना देवी और काली यादव समेत सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए