हजारीबाग में 3 नवंबर की भाजपा रैली की तैयारी तेज, सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में 3 नवंबर की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली के लिए भाजपा की अहम बैठक हुई. कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क कर अधिकतम लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई.

विज्ञापन

हजारीबाग: आगामी 3 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली की तैयारी को लेकर शनिवार को भाजपा की बैठक सांसद कार्यालय, झंडा चौक में हुई. जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रैली की सफलता के लिए संगठनात्मक रणनीति बनायी गयी. कार्यकर्ताओं को मंडल से बूथ स्तर तक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गयी.

विज्ञापन

सांसद ने आपसी समन्वय के साथ तैयारी करने की अपील की

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि रैली संगठन की एकजुटता और सामूहिक शक्ति प्रदर्शित करने का अवसर है. सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटें. उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनाव हारने के बाद कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर सत्ता तक पहुंचना चाहती है. निकाय चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान होने के बावजूद कांग्रेस को सफलता नहीं मिली.

विधायकों ने भी कार्यकर्ताओं से की अपील

बरकट्ठा विधायक अमित यादव और बरही विधायक मनोज यादव ने भी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व विधायक विरिंची नारायण ने तैयारियों की रूपरेखा बतायी. बैठक में जिला प्रभारी किशुन दास, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. संचालन जिला महामंत्री जयनारायण कुशवाहा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सर्वेश सिंह ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola