बरकट्ठा में जीटी रोड पर ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, रांची के दो युवक गंभीर रूप से घायल
बरकट्ठा में जीटी रोड पर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. ये युवक सोलर पैनल लगाने जा रहे थे.
बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के गोरहर पुल के समीप जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. गुरुवार, 29 अक्तूबर की रात बगोदर की ओर से आ रहे ट्रेलर ने ग्लैमर मोटरसाइकिल (नंबर जेएच 01 एडब्ल्यू 4241) को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार रांची के पतरातू चानो निवासी दीपक कुमार (27 वर्ष), पिता बालेश्वर महतो और संजय राम (27 वर्ष), पिता स्व. बीगल राम घायल हो गये.
सोलर पैनल लगाने बरकट्ठा आ रहे थे दोनों युवक
बताया जा रहा है कि दोनों युवक विष्णुगढ़ से सोलर पैनल लगाने के लिए बरकट्ठा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान गोरहर पुल के समीप हादसा हो गया. दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.
ट्रेलर छोड़कर फरार हुआ चालक
घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर गोरहर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर लिया.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए