बरही से हटा अतिक्रमण

Published at :29 Apr 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
बरही से हटा अतिक्रमण

बरही : बरही चौक समेत आसपास के इलाके से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ. स्थानीय प्रशासन की ओर से हजारीबाग रोड, धनबाद रोड, गया रोड व तिलैया रोड सहित चौक-बाजार से अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान सब्जी, ठेला समेत फुटपाथ दुकानदारों को हटाया गया. वहीं सड़क पर बेतरतीब खड़े अॉटो समेत अन्य […]

विज्ञापन
बरही : बरही चौक समेत आसपास के इलाके से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ. स्थानीय प्रशासन की ओर से हजारीबाग रोड, धनबाद रोड, गया रोड व तिलैया रोड सहित चौक-बाजार से अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान सब्जी, ठेला समेत फुटपाथ दुकानदारों को हटाया गया. वहीं सड़क पर बेतरतीब खड़े अॉटो समेत अन्य वाहनों को हटाया गया.
कुछ अॉटो चालकों को प्रशासन की ओर से खदेड़ा गया. प्रशासन की कार्रवाई से सड़क सुविधाजनक हो गयी है. कार्रवाई में बरही एसडीओ राजेश्वरनाथ आलोक, एएसपी एहतेशाम वकारीब, बरही डीएसपी मनीश कुमार, बीडीओ जीतराय मुर्मू, सीओ संजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola