चतरा में छह लाख रुपये की शराब के साथ दो गिरफ्तार

चतरा : संघरी घाटी से शुक्रवार की शाम सदर पुलिस ने लगभग छह लाख रुपये मूल्य की अवैध देशी शराब बरामद की . एसडीपीओ ज्ञानरंजन ने बताया कि टाटा वाहन पर दो सौ प्लास्टिक बोराें में पैक 39 हजार देशी शराब की पाउच बरामद की गयी. इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया […]
चतरा : संघरी घाटी से शुक्रवार की शाम सदर पुलिस ने लगभग छह लाख रुपये मूल्य की अवैध देशी शराब बरामद की . एसडीपीओ ज्ञानरंजन ने बताया कि टाटा वाहन पर दो सौ प्लास्टिक बोराें में पैक 39 हजार देशी शराब की पाउच बरामद की गयी. इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये लोगों में बोकारो जिला के शिवनडीह निवासी परवेज आलम उर्फ पप्पू तथा मेदिनीनगर का जेलहाता निवासी निर्मेंद्र गुप्ता शामिल हैं.
इन लोगों के पास से चार मोबाइल भी बरामद किये गये. उक्त लोगों ने बताया की जामताड़ा स्थित शराब फैक्टरी के मालिक अमरेंद्र तिवारी उर्फ नन्हे, बोकारो के अनिल कुमार, केरेडारी के नरेंद्र सिंह व वाहन मालिक द्वारा जामताड़ा से शराब अवैध रूप से बिहार भेजी जा रही थी. एसडीपीओ ने बताया की टाटा वाहन को स्कॉट कर रहे वैगन आर कार को भी पकड़ा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










