टैलेंटेड हैं यहां के कलाकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

मुहूर्त. सिने अभिनेता रजा मुराद पहुंचे हजारीबाग, कहा हजारीबाग : बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद हजारीबाग आये हुए हैं. उन्होंने कहा कि मैं दूसरी बार हजारीबाग आया हूं. यहां की आबो हवा के वह कायल हैं. यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं. स्थानीय कलाकार कभी भी खुद को कम न समझें. रजा मुराज ने झारखंड […]
विज्ञापन
मुहूर्त. सिने अभिनेता रजा मुराद पहुंचे हजारीबाग, कहा
हजारीबाग : बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद हजारीबाग आये हुए हैं. उन्होंने कहा कि मैं दूसरी बार हजारीबाग आया हूं. यहां की आबो हवा के वह कायल हैं. यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं. स्थानीय कलाकार कभी भी खुद को कम न समझें.
रजा मुराज ने झारखंड सरकार द्वारा बनायी गयी फिल्म नीति की सराहना की. कहा: स्थानीय कलाकारों को अब आगे बढ़ने में सहूलियत होगी. फिल्म निर्माण में भी लोगों की रुचि बढ़ी है.
बॉलीवुड के कई बड़े फिल्मकार झारखंड में अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं. अभिनेता रजा मुराद ने उक्त बातें कैनरी इन होटल में आयोजित भोजपुरी फिल्म सौंगंध आपन माइके एवं हिंदी फिल्म आंगन बाबूल का की मुहूर्त पर कही. हिंदी और भोजपुरी दोनों फिल्म मेहता फिल्मस एंड टीवी इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही है. निर्माता संतोष कुमार मेहता एवं निर्देशक प्रकाश अलबेला हैं. भोजपुरी फिल्म के लेखक एवं गीतकार कुमार सनोज, पटकथा व संवाद लेखन मनोज सिन्हा ने किया है. संगीतकार चिंटू मिश्रा का है.
मुख्य कलाकार रजा मुराद, अशोक अखौरी, संतोष कुमार मेहता, जय कश्यप, प्रवीण राठौर, नवल किशोर, सुधीर, अनुष्का शर्मा, विनय एवं पंकज अरमान शामिल हैं. निर्माता ने कहा कि फिल्म की शूटिंग 31 अगस्त से शुरू हो गयी है. हजारीबाग के महत्वपूर्ण लोकेशनों पर फिल्म की शूटिंग होगी. प्रथम चरण सितंबर तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










