21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा के सदस्यता अभियान पर चर्चा

हजारीबाग : भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर 13 फरवरी को अटल भवन में बैठक हुई. प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि 17 और 20 फरवरी को एक साथ सभी बूथों पर महासदस्यता अभियान चलाया जायेगा. सदस्यता अभियान को सफल […]

हजारीबाग : भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर 13 फरवरी को अटल भवन में बैठक हुई. प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि 17 और 20 फरवरी को एक साथ सभी बूथों पर महासदस्यता अभियान चलाया जायेगा.
सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए 23 फरवरी को मंडलों में, 24 को जिला तथा 25 को प्रदेश में समीक्षा बैठक होगी. उन्होंने 20 को हजारीबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया. बैठक में जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुरेंद्र सिन्हा, अनिल मिश्र, अशोक यादव, सुमन कुमार पप्पू, प्रमोद सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें