18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा- आजसू की जीत तय: रौशनलाल

बड़कागांव. बड़कागांव के हरली पंचायत विवाह मंडप में आजसू प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी के पक्ष में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. अध्यक्षता कैलाश साव व संचालन मुखिया श्रीकांत निराला ने किया. मुख्य वक्ता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि प्रदेश से लेकर बड़कागांव विधानसभा में परिवर्तन की लहर है. प्रत्याशी रौशनलाल चौधरी ने कहा कि जनता […]

बड़कागांव. बड़कागांव के हरली पंचायत विवाह मंडप में आजसू प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी के पक्ष में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. अध्यक्षता कैलाश साव व संचालन मुखिया श्रीकांत निराला ने किया. मुख्य वक्ता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि प्रदेश से लेकर बड़कागांव विधानसभा में परिवर्तन की लहर है. प्रत्याशी रौशनलाल चौधरी ने कहा कि जनता झारखंड में इस बार गंठबंधन की सरकार जनता नहीं बनने देगी. इसलिए पूर्ण बहुमत लाने वाली पार्टी भाजपा आजसू की ओर जनता का रूझान बढ़ा है. झारखंड में भाजपा आजसू की सरकार बनेगी. मौके पर जिला महामंत्री ज्ञानेश्वर शर्मा, प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, मुकुट धारी महतो, आजसू के जिलाध्यक्ष विकास राणा, जयनारायण मेहता, शिवाराम तुरी, अवध सिंह, लखेंद्र ठाकुर, नागेश्वर तुरी, घनश्याम जायसवाल, सुरेश गिरि, संदीप कुशवाहा, योगेंद्र कुमार, गौतम वर्मा, राजा खां, अरुण सिन्हा, चंदन सिंह, कामेश्वर महतो, प्रभु राम समेत अन्य शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें