17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चरही में छठपूजा संपन्न

चरही. चुरचू प्रखंड के विभिन्न गांवों में छठ पूजा हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. श्रद्धालुओं ने 29 को अस्ताचलगामी व 30 अक्तूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया, पूजा- अर्चना की. प्रखंड के चरही,बहेरा, सरबाहा, प्रेमनगर, चनारो,हेंदेगढ़ा आदि गांवों के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. घाट के मार्गों को ट्यूब लाइटों से सजाया […]

चरही. चुरचू प्रखंड के विभिन्न गांवों में छठ पूजा हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. श्रद्धालुओं ने 29 को अस्ताचलगामी व 30 अक्तूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया, पूजा- अर्चना की. प्रखंड के चरही,बहेरा, सरबाहा, प्रेमनगर, चनारो,हेंदेगढ़ा आदि गांवों के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. घाट के मार्गों को ट्यूब लाइटों से सजाया गया, साफ-सफाई की गयी. मौके पर चुरचू प्रमुख परमेश्वर महतो, उप प्रमुख दुर्योधन महतो,चरही उप मुखिया रमेश करमाली, समाजसेवी दशरथ महतो, इंद्रा मुखिया सविता देवी, उप मुखिया प्रद्युम्न महतो, चरही पंसस अनुक्षी देवी, झाविमो नेता देवकी महतो, नीलकंठ महतो, बालकुमार महतो, बंशी ठाकुर, नंद किशोर केसरी, महेश महतो, जरबा मुखिया रामदुलार साव, विष्णु महतो, फुलेश्वर महतो आदि ने अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों पर जाकर श्रद्धाभाव व्यक्त किया. बोकारो नदी, घोरघरवा,गंधौनियां, झरना नदी, ढेबा नदी पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें