पिस्तौल की नोंक पर राहगीरों से हजारों रुपये की लूट

Published at :11 Nov 2017 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्तौल की नोंक पर राहगीरों से हजारों रुपये की लूट

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मार्ग स्थित चितरामो जंगल में अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर राहगीरों से नगद समेत सामान की लूटपाट की. इस दौरान मारपीट भी की. घटना गुरुवार की शाम लगभग 6.30 बजे की है. इस संबंध में चतरा जिले के जांगी गांव निवासी विनोद पांडेय के आवेदन पर विष्णुगढ़ थाना […]

विज्ञापन

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मार्ग स्थित चितरामो जंगल में अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर राहगीरों से नगद समेत सामान की लूटपाट की. इस दौरान मारपीट भी की. घटना गुरुवार की शाम लगभग 6.30 बजे की है. इस संबंध में चतरा जिले के जांगी गांव निवासी विनोद पांडेय के आवेदन पर विष्णुगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया है.

बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. विनोद अपने परिजनों के साथ बेटी की शादी तय करने हुरलुंग निवासी नरेश पांडेय के घर गये थे. लौटने के क्रम में चितरामो के पास मार्ग अवरुद्ध अपराधियों ने मारपीट की और जंगल के अंदर ले जाकर लूटपाट की. विनोद से नगद 3000 व मोबाइल, शंभु दत्त पांडेय से 480 रुपये, प्रेम पांडेय से 320 रुपये व मोबाइल, संजय पांडेय से 1600 रुपये व मोबाइल लूट लिये. घटना की सूचना मिलने के बाद विष्णुगढ़ इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बिरजू गंझू ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola