एनएच से जुड़ेगी सभी ग्रामीण सड़कें

Published at :30 Oct 2017 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच से जुड़ेगी सभी ग्रामीण सड़कें

हजारीबाग: सदर विधायक मनीष जायसवाल शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और ग्रामीण सड़कों को सीधे एनएच से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. इसके लिए उन्होंने अपने स्तर से सकारात्मक प्रयास किया है. उन्होंने पथ निर्माण विभाग से नूरा मंडई होते हुए सिंदूर पथ, कटकमसांडी के बहिमर से इचाक नावाडीह पथ, बड़कागांव रोड के […]

विज्ञापन
हजारीबाग: सदर विधायक मनीष जायसवाल शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और ग्रामीण सड़कों को सीधे एनएच से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. इसके लिए उन्होंने अपने स्तर से सकारात्मक प्रयास किया है.

उन्होंने पथ निर्माण विभाग से नूरा मंडई होते हुए सिंदूर पथ, कटकमसांडी के बहिमर से इचाक नावाडीह पथ, बड़कागांव रोड के कुंडिलबागी से मुकुंदगंज चौक, रामनगर-विष्णुपुरी-कदमा-कस्तुरीखाफ छड़वा डैम तथा पकरार-मयातू व पेलावल तक एनएच से जोड़नेवाले रिंग रोड को स्वीकृत कराया. कई पथों का निर्माण कार्य चल रहा है.


सदर विधायक श्री जायसवाल ने बताया कि शहर के ट्रैफिक को कम करने के लिए और व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रयासरत हैं. उन्होंने इसके लिए आम-आवाम से भी ट्रैफिक नियम का पालन करने और सड़क पर गाड़ी नहीं खड़ा करने के साथ-साथ अपने आप में जागरूकता लाने की अपील की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola