विरोध: एसएमसी के चुनाव में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2017 1:30 PM (IST)
विज्ञापन

जोरी: तरवागडा पंचायत के उत्क्रमति मवि परासिया में शनिवार को ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया. ग्रामीण विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन में मुखिया दिलीप कुमार दास द्वारा गांव के मिथिलेश सिंह को मनमाने तरीके से अध्यक्ष बनाये जाने का विरोध कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मिथिलेश सिंह को हटा कर […]
विज्ञापन
जोरी: तरवागडा पंचायत के उत्क्रमति मवि परासिया में शनिवार को ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया. ग्रामीण विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन में मुखिया दिलीप कुमार दास द्वारा गांव के मिथिलेश सिंह को मनमाने तरीके से अध्यक्ष बनाये जाने का विरोध कर रहे थे.
ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मिथिलेश सिंह को हटा कर ग्रामीणों की भागीदारी से चुनाव नहीं होता, तब तक स्कूल का ताला नहीं खुलेगा.
समिति के गठन में मुखिया द्वारा अनिमितता बरती गयी. मुखिया ने अपने पद का दुरुपयोग कर चयनित सदस्यों का नाम काट कर पंचायत से बाहर के अपने रिश्तेदार को सदस्य बनाया. विरोध करने पर बबली देवी, गंगिया देवी, सरिता देवी, बिरनी देवी, संगीता देवी, किरण देवी, रेणु देवी, आरती देवी, मुनिया देवी, बैजंती देवी, शिवरानी देवी, बबिता देवी, सोनिया देवी आदि के साथ अभद्र व्यवहार किया. इधर, मुखिया ने उनके ऊपर लगाये गये आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि चुनाव पारदर्शिता के साथ हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




