ग्रामीण विकास विभाग की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा, गुणवत्ता से समझौता नहीं

हजारीबाग: ग्रामीण विकास विभाग की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक सूचना भवन सभागार में हुई. इसमें जिलावार योजनाओं की समीक्षा की गयी. ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा. क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया व योजनाओं में अनियमितता की शिकायतों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाये. […]
बड़कागांव-हजारीबाग के सोनपुरा से परहिया, चौपारण के डेगो से मरगुजा, हुटपा से तरवा सड़क निर्माण की समीक्षा के क्रम में रैयती जमीन के कारण कार्य प्रभावित होने पर प्रधान सचिव ने कहा कि इस मामले में सीआरपीसी की धारा 147 के तहत कार्य करें. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने एचएसीएल द्वारा बनाये जा रहे मुकुंदगंज से भेलवारा सड़क का मामला उठाया. जो वर्षों से लंबित है. विभागीय मंत्री ने कहा कि एचएसीएल को नवंबर तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. इस समयावधि में कार्य संपन्न नहीं होने पर विभाग कार्रवाई करेगी. विधायक जानकी यादव व सदर विधायक ने सिवाने नदी पर डंडई पुल का भी मामला उठाया. विधायक जानकी यादव ने ईचाक मोड़ से तिलरा नावाडीह सड़क निर्माण की जांच की मांग की.
प्रधान सचिव ने इस योजना की भौतिक स्थिति की जांच कर रिपोर्ट सात दिनों के अंदर विभाग को समर्पित करने का निर्देश दिया. बरही विधायक मनोज यादव ने कपका सड़क, जागोडीह से कडंबा, जीटी रोड से गोविंदपुर सड़क का मामला उठाया. विभागीय अधिकारियों ने इन सड़कों को अक्तूबर तक पूरा कर लेने की बात कही. बैठक में बरही विधायक मनोज यादव, सदर विधायक मनीष जायसवाल, बरकट्ठा विधायक जानकी यादव, बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, चतरा विधायक जय प्रकाश सिंह भोक्ता, मांडू विधायक जेपी पटेल, गांडेय विधायक जय प्रकाश वर्मा, डीसी रविशंकर शुक्ला हजारीबाग प्रमंडल के ग्रामीण विकास विभाग के वरीय पदाधिकारी व अभियंता सहित कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










