गुमला में चोरों का नया कारनामा, दुकान से 100 बोरी शकरकंद ले उड़े

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भरनो में सब्जी व्यापारी राजकुमार केशरी की दुकान से 100 बोरी शकरकंद चोरी हो गई। चोरों ने लाखों का माल पार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सुनील कुमार रवि की रिपोर्ट

विज्ञापन

भरनो (गुमला). भरनो थाना क्षेत्र के एनएच-43 स्थित मलगो मोड़ के पास सब्जी व्यापारी राजकुमार केशरी की दुकान से बीती रात अज्ञात चोरों ने 100 बोरी शकरकंद चोरी कर ली. राजकुमार केशरी सड़क किनारे तिरपाल लगाकर किसानों से सब्जी खरीदते हैं और बिक्री के लिए दूसरे राज्यों में भेजते हैं.

राजकुमार ने बताया कि किसानों से खरीदारी करने के बाद शकरकंद को दुकान में रखा गया था. इसे दूसरे राज्य भेजना था, लेकिन अज्ञात चोरों ने शकरकंद चोरी कर ली. राजकुमार ने भरनो पुलिस से चोरों को पकड़ने और चोरी हुआ शकरकंद बरामद करने की गुहार लगायी है. पीड़ित की शिकायत के बाद भरनो पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: हाथियों से कैसे बचें और नुकसान का मुआवजा कैसे मिलेगा? कामडारा में हुई ग्रामसभा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola