ePaper

Ration Card Latest Update : झारखंड में अकेला रहने वाले वृद्ध और दिव्यांग राशन कार्डधारियों की हेमंत सोरेन सरकार ने ली सुध, अब ऐसे मिलेगा राशन

Updated at : 08 Jan 2021 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
Ration Card Latest Update : झारखंड में अकेला रहने वाले वृद्ध और दिव्यांग राशन कार्डधारियों की हेमंत सोरेन सरकार ने ली सुध, अब ऐसे मिलेगा राशन

Ration Card Latest Update, Jharkhand News, जमशेदपुर (कुमार आनंद) : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला समेत सूबे के सभी 24 जिलों में अब अकेले रहने वाले वृद्ध और दिव्यांग राशन कार्डधारियों को घर तक राशन-केरोसिन पहुंचाया जायेगा. अपनी तरह की नयी योजना के लिए राज्य सरकार ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है. सूत्रों के मुताबिक इसी वित्तीय वर्ष में यह योजना शुरू करने की तैयारी खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने की है.

इससे पूर्व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अब तक केवल आदिम जनजाति परिवारों के लिए डाकिया योजना से घर तक 35 किलो राशन और केरोसिन को पहुंचाया जाता था. इसके लिए एमओ-बीडीओ को जिम्मेवारी दी गयी है. झारखंड में घर तक राशन-केरोसिन पहुंचाने से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

Also Read: Ration Card Latest News : झारखंड में 3.31 लाख राशन कार्ड आखिर क्यों कर दिए गए रद्द, पढ़िए ये रिपोर्ट

सूत्रों के मुताबिक एक यूनिट वाले राशन कार्ड, जिसमें अकेले रहने वाले बुर्जुग या दिव्यांग को जिला आपूर्ति कार्यालय में एक आवेदन जमा करना पड़ेगा. हालांकि बुजुर्ग या दिव्यांग कार्डधारियों की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्र के नजदीक के निकाय के कार्यालय, जबकि ग्रामीण इलाके में प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय में अपने राशन कार्ड का ब्यौरा देते हुए योजना का लाभ लेने के लिए स्वहस्ताक्षरित आवेदन करना पड़ेगा.

Also Read: Jamshedpur News : झारखंड के जमशेदपुर ब्लॉक में बिचौलिए हावी, ऑफिस टाइम में नदारद रहते हैं अधिकारी व कर्मचारी, ऐसे हुआ खुलासा

पूर्वी सिंहभूम के जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया किजिले में अकेले रहने वाले बुजुर्ग या दिव्यांग कार्डधारियों को घर तक राशन पहुंचाने के संबंध में सरकार से निर्देश मिला है. जिले में इच्छुक बुजुर्ग या दिव्यांग आवेदन देकर योजना का लाभ ले सकते हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=god1z8bLAyc

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola