राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का गुमला से है जुड़ाव,जानें बैगा-पहान ने ईश्वर से क्या मांगी थी

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का गुमला से लगाव रहा है. आंजनधाम आने पर बैगा-पहान ने द्रौपदी मुर्मू के लिए ईश्वर से जो प्रार्थना की थी, वो आज पूरा होता दिख रहा है. अब इसकी चर्चा क्षेत्र में तेज हो गयी है.
Jharkhand News: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का गुमला से भी जुड़ाव है. जब झारखंड की राज्यपाल थीं, तब द्रौपदी मुर्मू का गुमला आगमन हुआ था. गुमला में आदिवासी परंपरा से काफी प्रभावित हुई थी. यहां तक कि आंजनधाम में भगवान हनुमान की पूजा कर चुकी हैं.
आंजनधाम भी आ चुकी है द्रौपदी मुर्मू
वर्ष 2017 में दीपावली पर्व के ठीक एक दिन पहले झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आंजनधाम पहुंच कर माता अंजनी की पूजा-अर्चना की थी. इस यात्रा को याद करते हुए शिक्षक दीप ज्योति गोप ने बताया कि उन्होंने हनुमान जन्म पर आधारित गीत की प्रति राज्यपाल को सौंपा था. यहां पूजा अर्चना के समय शिक्षक दीप ज्योति ने राज्यपाल का सहयोग करते हुए पूजन की थाली को संभाले रखा था.
बैगा, पहान और पुजार ने मां अंजना से की थी याचना
बैगा, पहान और पुजार ने मां अंजना से याचना करते हुए राज्यपाल के लिए कहा था कि मां इन्हें पूरे देश की महारानी बना देना. इस वाक्य को सुनकर शिक्षक ज्योति के मन में आया कि भवावेश में यह बात बैगा, पाहन, पुजारी के मुंह से निकल गयी होगी, लेकिन जब NDA द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया, तो पाहन, पुजारी की बातों की चर्चा तेज हाे गयी है.
दोनों उम्मीदवार का झारखंड से है नाता
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर NDA और UPA दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार दिये हैं. NDA की ओर से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं UPA की ओर से हजारीबाग के पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




