Video: गुमला में पत्नी को साथ लाने की कोशिश नाकाम, अगले दिन कुएं में मिला व्यक्ति का शव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत. पत्नी से अनबन के बाद मिला कुएं में शव, परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस. मामले की जांच जारी.

विज्ञापन

चैनपुर (गुमला). चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईर टोली गांव में शनिवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव कुएं से बरामद किया गया. मृतक की पहचान रविंदर रौतिया के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है.

विज्ञापन

आठ वर्षों से पत्नी से अलग रह रहा था

मृतक के पिता सहेदर रौतिया के अनुसार, रविंदर पिछले करीब आठ वर्षों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था. उसकी पत्नी तीन बेटियों के साथ मायके में रहती थी. परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को रविंदर ने पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए ग्रामीणों की बैठक बुलायी थी. बैठक में उसने पत्नी को दोबारा अपने साथ रहने की इच्छा जतायी, लेकिन पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर दिया. परिजनों का कहना है कि इसके बाद से रविंदर परेशान था.

शनिवार दोपहर कुएं में मिला शव

बताया गया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे रविंदर गांव के ही देवंतू रौतिया के कुएं में गिर गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया.

ये भी पढ़ें: गुमला में 6 दिन लगेंगे मुफ्त आयुष स्वास्थ्य शिविर, जानें आपके इलाके में कब लगेगा कैंप

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. रविंदर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक स्थिति जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola