ePaper

Weather Update : झारखंड में Monsoon कब तक रहेगा सक्रिय, आज कहां होगी भारी बारिश, 15 अगस्त को ऐसा रहेगा मौसम

Updated at : 12 Aug 2021 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Update : झारखंड में Monsoon कब तक रहेगा सक्रिय, आज कहां होगी भारी बारिश, 15 अगस्त को ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 13, 14 और 15 अगस्त को भी बारिश के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान (weather forecast) में बताया है कि 13-15 अगस्त के बीच हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन होगा और वज्रपात (lightning strikes) की भी आशंका है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Update, रांची न्यूज : झारखंड के कई जिलों में आज गुरुवार को भारी बारिश (heavy rain in jharkhand) हो सकती है. मौसम विभाग की मानें, तो कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं. मेघ गर्जन होगा. इस दौरान वज्रपात (lightning strikes) की भी आशंका जतायी गयी है. रांची में सुबह से ही आकाश में बादल (cloud in the sky) छाये हुए हैं. रिमझिम बारिश भी हुई.

झारखंड के उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी भागों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश (heavy rain in jharkhand) हो सकती है. मौसम विभाग की मानें, तो राज्य के पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा एवं कोडरमा समेत अन्य जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

Also Read: झारखंड के पूर्व CM के प्रधान सचिव के आप्त सचिव के माता-पिता की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड के उत्तर पूर्वी भागों यानी देवघर, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़ तथा साहिबगंज के लिए येलो अलर्ट (yellow alert issued) जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान (weather forecast) में बताया है कि आज रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो एवं गुमला समेत अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. मेघ गर्जन होगा. इसके साथ ही वज्रपात (thunderstorm)की भी आशंका है.

Also Read: झारखंड के हजारीबाग पुलिस लाइन में चली गोली, पुलिसकर्मी की मौत या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मानसून सामान्य रहा. राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. एक दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गयी है. पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी.

Also Read: Weather Update : झारखंड में Monsoon कब तक रहेगा सक्रिय, कब से होगी भारी बारिश, आज यहां हैं बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 13, 14 और 15 अगस्त को भी बारिश के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 13-15 अगस्त के बीच हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन होगा और वज्रपात की भी आशंका है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में Monsoon सक्रिय, अगले 3 दिनों तक होगी बारिश, आज यहां होगी भारी बारिश

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola