Gumla News: पहले शारीरिक संबंध बनाया, फिर गर्भपात कराया और अब शादी से कर रहा इंकार
पहले प्यार के जाल में फंसा शादी करने का वादा किया, फिर शारीरिक संबंध बनाया. दो बार गर्भवती हुई, तो प्रेमी ने गर्भपात करा दिया. अब प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर रहा है.
पहले प्यार के जाल में फंसा शादी करने का वादा किया, फिर शारीरिक संबंध बनाया. दो बार गर्भवती हुई, तो प्रेमी ने गर्भपात करा दिया. अब प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर रहा है. यह मामला गुमला शहर से सटे एक गांव की है. 23 वर्षीय पीड़िता ने गुमला एसपी को लिखित आवेदन सौंप कर आरोपी युवक पर कार्रवाई करने की मांग की है.
आपके शहर में
युवती ने सूरज कुमार पर यौन शोषण व मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने कहा है कि 14 फरवरी 2018 को जब मैं घर पर अकेली थी, तो दिन के 11 बजे सूरज कुमार मेरे घर में घुस गया व जबरन मेरे साथ दुष्कर्म किया. जब मैं हल्ला की तो धमकी देकर चुप करा दिया व शादी करने का आश्वासन दिया. घटना के बाद सूरज कुमार जब भी मुझे अकेला पाता, तो जबरन मेरे साथ शारीरिक शोषण करता था.
मुझसे शादी करने की बात करने पर सूरज कुमार मेरे घर आने लगा व मुझे अपने घर ले जाकर रखने लगा. इस बीच दो बार गर्भ ठहरा, जिसे सूरज ने जबरन दवा खिला कर गर्भपात करा दिया. नौ अक्टूबर 2022 की रात सात बजे जब मैं सूरज की दुकान के बाहर बैठी, तो सूरज ने मुझसे शादी नहीं करने की बात करते हुए जबरन दुकान से भगाने लगा.
मुझे जान से मारने की नियत से मुक्का से आंख व सिर पर मार कर घायल कर दिया. उक्त घटना की लिखित शिकायत मैंने गुमला थाना को दी, जिस पर 14 अक्तूबर 2022 को जबरन मुझसे एक कागज में सही करा कर मामले को दबाने के लिए दबाव दिया दिया. थाना में केस दर्ज नहीं हुआ. दोबारा एसपी को लिखित शिकायत की, तो सूरज मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है. पीड़िता ने सूरज के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए