पुश्तैनी जमीन पर लगी धान की फसल काटकर ले जाने का आरोप, 27 लोगों पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुश्तैनी जमीन पर लगी धान की फसल काटकर ले जाने का आरोप, 27 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज. गुमला सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

गुमलाः सदर थाना क्षेत्र के करौंदा बरटोली निवासी साधना कुमारी टोप्पो ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर लगी धान की फसल काटकर ले जाने के आरोप में 27 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: विधायक भूषण बाड़ा को साजिश के तहत फंसाने का प्रयास : मनीष हिंदुस्तान

हथियार से लैस होकर पहुंचने और फसल काटने का आरोप

प्राथमिकी में ढौठाटोली निवासी वीरेंद्र किंडो, महावीर किंडो, रूपा उरांव, पुष्पा देवी और नवीन किंडो समेत 27 लोगों को आरोपित बनाया गया है. साधना कुमारी टोप्पो के अनुसार, 14 नवंबर को सभी आरोपित हथियार से लैस होकर उनकी पुश्तैनी जमीन पर पहुंचे थे. आरोप है कि वहां करीब आधा कट्ठा जमीन में लगी धान की फसल काटकर अपने साथ ले गये.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना को लेकर साधना ने गुमला सदर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपों की सत्यता और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी बाल संरक्षण आयोग के समक्ष पलटी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola