गुमला में ग्रामीणों को मिली बैंकिंग योजनाओं की जानकारी, मौके पर खुलवाये गये डिजिटल खाते

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड ग्रामीण बैंक ने गुमला में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया. ग्रामीणों को बीमा, पेंशन और जनधन योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही डिजिटल खाते भी खुलवाए गए.

विज्ञापन

गुमला. बिलिंगबिरा पंचायत भवन में शनिवार को झारखंड ग्रामीण बैंक की पूजेगा शाखा की ओर से डीएफएस के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार ने ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी.

विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और जनधन बचत खाता के लाभों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने ग्रामीणों से इन योजनाओं से जुड़कर इसका लाभ उठाने की अपील की.

मौके पर खुलवाये डिजिटल खाते

शिविर के दौरान कई ग्रामीणों ने मौके पर ही डिजिटल खाते खुलवाये. बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जुड़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में बिलिंगबिरा पंचायत की मुखिया सस्ती देवी, शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार, बीसी शंकर साहू, एफएलसी रिंकी कुमारी, विद्यालय के शिक्षक-विद्यार्थी समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola