Gumla News: गुमला-कोरबा रेल लाइन के लिए कितना हुआ भूमि अधिग्रहण? चैंबर ने उठाया मुद्दा
बैठक करते | Prabhat Khabar Network
गुमला में व्यापारिक समस्याओं को लेकर चैंबर की अहम बैठक हुई. खनन पट्टा, गुमला-कोरबा रेल लाइन और छोटे मूल्यवर्ग की मुद्रा उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठी.
गुमला: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक में दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दामोदर कसेरा ने गुमला समेत आसपास के जिलों की व्यापारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने खनन पट्टा अधिनियम 1957 की प्रक्रिया सरल बनाने, गुमला-कोरबा रेल लाइन की प्रगति और छोटे मूल्यवर्ग की मुद्रा की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की.
रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की मांगी जानकारी
कसेरा ने कहा कि गुमला से कोरबा रेल लाइन को स्वीकृति मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अब तक कितनी प्रगति हुई है, इसकी जानकारी संबंधित विभाग से ली जानी चाहिए. वहीं, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और खूंटी में पांच और दस रुपये के सिक्कों तथा 10 और 20 रुपये के नोटों की पर्याप्त उपलब्धता पर जोर दिया.
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर जोर
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और व्यापार के अनुकूल माहौल बनाना चैंबर की प्राथमिकता होनी चाहिए. बैठक में गुमला चैंबर अध्यक्ष राजेश कुमार लोहनी, सचिव प्रणव कुमार साहू और शिवम जायसवाल उपस्थित थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
