कबड्डी के बालक वर्ग में सिसई व बालिका में डुमरी विजेता

Published at :16 Sep 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
कबड्डी के बालक वर्ग में सिसई व बालिका में डुमरी विजेता

गुमला के पीएइ स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता गुमला : कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन गुमला के संयुक्त तत्वावधान में गुमला के पीएइ स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-19 में बालक वर्ग में सिसई और बालिका वर्ग में डुमरी की टीम ने क्रमश: गुमला व भरनो की टीम […]

विज्ञापन
गुमला के पीएइ स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता
गुमला : कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन गुमला के संयुक्त तत्वावधान में गुमला के पीएइ स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-19 में बालक वर्ग में सिसई और बालिका वर्ग में डुमरी की टीम ने क्रमश: गुमला व भरनो की टीम को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया. एथलेटिक्स के अंडर-17 बालक वर्ग 400 मीटर रेस में अरविंद केरकेट्टा, आनंद तिर्की व रवि गुप्ता (तीनों गुमला के खिलाड़ी) तथा बालिका वर्ग में गुमला की करिश्मा केरकेट्टा, सुमंती कुमारी व डुमरी की सविता कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. इसी तरह अंडर-14 बालक वर्ग में नवनीत उरांव, दिनेश कुमार तुरी, राजीव कुमारी साहू, बालिका में प्रिया कुमारी, चंद्रमुनी उरांव, असिता कुमारी, अंडर-19 में 500 मीटर रेस बालक वर्ग में रिपू अहीर, रामू उरांव, सूरज उरांव, बालिका में कल्पना उरांव, सूरजमनी उरांव, सुभानी कुजूर, अंडर-14 के 100 मीटर रेस बालक वर्ग में कृष्णा टोप्पो, शक्ति भगत, दिनेश कुमार तुरी, बालिका में सुमति उरांव,
गरिमा कुमारी, सविता कुमारी, अंडर-19 के 100 मीटर रेस बालक वर्ग में विनय केवट, असित एक्का, विनोद बाघवार, बालिका में सबीना केरकेट्टा, मधनी कुमारी, पूजा कुमारी, अंडर-19 के 1500 मीटर रेस में बालक वर्ग में रवींद्र गोप, रिपू अहीर, आकाश महली, बालिका में कल्पना उरांव, अंजली टोप्पो, आरती उरांव, अंडर-17 के 1500 मीटर रेस में बालक वर्ग में नीति निशांत मिंज, अमित साहू, सुमेश्वर उरांव, बालिका में सुप्रीति कच्छप, रीता उरांव, पी कुमारी, अंडर-14 के 600 मीटर रेस बालक वर्ग में दिनेश कुमारी तुरी, सुदीप बागे, अनिश साहू, बालिका में चंद्रमुनी उरांव, रीता उरांव, मरियम केरकेट्टा, अंडर-19 के 400 मीटर रेस बालक वर्ग में राजू गोप, जॉनसन कच्छप, बसंत लकड़ा, बालिका में सुजीता कुमारी, संपत्ति कुमारी व एक अन्य, अंडर-17 के 800 मीटर रेस बालक वर्ग में दीपक कुमार, नीति निशांत मिंज, प्रकाश उरांव, बालिका में करिश्मा केरकेट्टा, सुमंती कुमारी व धनमुनी कुमारी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola