जमीन विवाद को लेकर थाने का घेराव

Published at :17 Mar 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर थाने का घेराव

गुमला : गुमला प्रखंड के फसिया बरटोली के ग्रामीणों ने जमीन विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को थाने का घेराव किया. ग्रामीण गांव के तीजा उरांव के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने कहा कि फसिया बरटोली में लगभग 70 परिवार 40 वर्षों से रह रहे हैं. उनके पूर्वजों द्वारा तीजा […]

विज्ञापन
गुमला : गुमला प्रखंड के फसिया बरटोली के ग्रामीणों ने जमीन विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को थाने का घेराव किया. ग्रामीण गांव के तीजा उरांव के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने कहा कि फसिया बरटोली में लगभग 70 परिवार 40 वर्षों से रह रहे हैं. उनके पूर्वजों द्वारा तीजा उरांव के पूर्वजों से खरीद कर वे सभी वहां घर बना कर रहते हैं. लेकिन तीजा उरांव जबरदस्ती गरीब तबके के लोगों को परेशान करने के लिए ऐसा कर रहा है.
उसने एसडीओ कोर्ट में वर्ष 2014 में केस किया है. इसमें फसिया पोढ़ाटोली के 35 लोगों के नाम हैं. वे सभी मोटिया मजदूर व रिक्शा चालक हैं. बरटोली में ग्रामीण अपनी ही जमीन पर घर बना रहे हैं. इसका विरोध तीजा कर रहा है. तीजा जिस जमीन को अपनी जमीन बता रहा है, वहां उसके तीन और भाई की जमीन है. लेकिन तीन भाई को जमीन से कोई मतलब नहीं है. घेराव करनेवालों में बिशुन राम मोची, चंदरू नायक, गोपाल पासवान, हगरू नायक, मुनवा राम, गुदरा नायक, महावीर राम, बंधु नायक, फैइदो नायक, नीलू देवी, डोली देवी, सुदैन देवी, सुधनी देवी, रीतु देवी, माघो देवी, लुतुन देवी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola