:10:::: स्वास्थ्य उपकेंद्र में नहीं होता इलाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2015 8:05 PM
हाल : खरका गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र का.13 गुम 2 में बेकार पड़ा स्वास्थ्य उपकेंद्र.प्रतिनिधि, गुमलागुमला से 15 किमी दूरी पर खरका गांव है. यहां स्वास्थ्य उपकेंद्र है, लेकिन इलाज नहीं होता है. मजबूरन लोग झाड़ फूंक कराने को विवश हैं. हालांकि कभी कभार नर्स आते हैं. लेकिन भवन की जर्जर स्थिति, दवा की कमी […]
हाल : खरका गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र का.13 गुम 2 में बेकार पड़ा स्वास्थ्य उपकेंद्र.प्रतिनिधि, गुमलागुमला से 15 किमी दूरी पर खरका गांव है. यहां स्वास्थ्य उपकेंद्र है, लेकिन इलाज नहीं होता है. मजबूरन लोग झाड़ फूंक कराने को विवश हैं. हालांकि कभी कभार नर्स आते हैं. लेकिन भवन की जर्जर स्थिति, दवा की कमी व सुविधाओं के अभाव के कारण लोग केंद्र में नहीं जाते हैं. लोग स्थानीय स्तर पर जड़ी बूटी की दवा का उपयोग करते हैं. वर्ष 1996 ई में बने भवन में खिड़की व दरवाजा नहीं है. प्लास्टर भी टूट गया है. पूरा भवन खंडहर की तरह दिखता है. कभी मरम्मत व रंग-रोगन नहीं हुआ है. ऐसे अधिकांश समय उक्त केंद्र में जानवर आश्रय लिये रहते हैं. गांव के लोगों की माने तो 10 से 12 दिन में नर्स आती हैं. समाज सेवी हेमंत दुबे ने बताया कि खरका की पांच हजार आबादी के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र शो पीस बन कर रह गया है. यहां किसी प्रकार की सुविधा नहीं है. इस कारण स्थानीय लोगों को इलाज के लिए परेशानी होती है. लोगों ने नियमित नर्स की उपस्थिति, दस दिन में एक डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति व अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए मरम्मत की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










