सड़क किनारे लगे पेड़ों की जारी है कटाई
घाघरा : घाघरा-गुमला मुख्य पथ के किनारे लगे छायादार वृक्षों की कटाई बेरोकटोक जारी है. लकड़ी माफिया छायादार वृक्षों के अलावा गम्हार और शीशम के पेड़ों को भी बेधड़क काट रहे हैं. लेकिन इस पर अंकुश लगाने के लिए न तो वन विभाग आगे आ रहा है और न ही जिला अथवा पुलिस प्रशासन. नतीजा […]
घाघरा : घाघरा-गुमला मुख्य पथ के किनारे लगे छायादार वृक्षों की कटाई बेरोकटोक जारी है. लकड़ी माफिया छायादार वृक्षों के अलावा गम्हार और शीशम के पेड़ों को भी बेधड़क काट रहे हैं.
लेकिन इस पर अंकुश लगाने के लिए न तो वन विभाग आगे आ रहा है और न ही जिला अथवा पुलिस प्रशासन. नतीजा पेड़ों की कटाई जारी है. पेड़ों की इस तरह से अवैध कटाई होने के कारण घाघरा-गुमला के मुख्य पथ पर अब पेड कम और ठूंठ ज्यादा नजर आता है.
लकड़ी माफिया जिन पेड़ों को काट कर अवैध रूप से तस्करी कर रहे हैं. वे पेड कई मायनों में जरूरी है. यदि जल्द ही पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी पर रोक नहीं लगाया जाता है तो, निकट भविष्य में पेड की जगह लोगों को सिर्फ ठूंठ दिखायी देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










