29.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

गुमला : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गुमला में अनुसूचित जनजाति आयोग के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रामेश्वर उरांव की पोती सह सामाजिक कार्यकर्ता स्व फोनो उरांव की धर्म पत्नी शंकुतला देवी ने 18 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण समारोह का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय […]

गुमला : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गुमला में अनुसूचित जनजाति आयोग के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रामेश्वर उरांव की पोती सह सामाजिक कार्यकर्ता स्व फोनो उरांव की धर्म पत्नी शंकुतला देवी ने 18 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

सदस्यता ग्रहण समारोह का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने किया. सदस्यता ग्रहण करने वालों में शंकुतला देवी, संजु देवी, सुषमा देवी, राखी देवी, चांदनी बेगम, बबीता देवी, सीमा देवी, प्रमिला देवी, मीरा देवी, शबाना प्रवीन, राहुल देव उरांव, रोहित उरांव,शुभम उरांव, अमित कुमार, परमानंद कुमार, विवेक कुमार, मनीष कुमार, चमरू उरांव, अशोक कुमार व राजकुमार सोनी शामिल हैं.

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने कहा कि हमें भरोसा है कि आपलोग के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती के साथ भाजपा का जनाधार बढ़ेगा. इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह, नगर भाजपा अध्यक्ष निर्मल कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह, भाजपा महामंत्री संजय वर्मा, सुधीर नंद, मिशिर कुजूर,अजीत कुमार, विपिन सिंह, कौशलेंद्र जमुआर, दिलीप सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें