सिसई. आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव दीपक कुमार बंटी सोमवार को सिसई पहुंचे. सिसई पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में दीपक ने कहा कि भाजपा आजसू पार्टी झारखंड के नवनिर्माण के लिए गंठबंधन किया है. अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनी थी, तो आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो उप मुख्यमंत्री हुआ करते थे. उन्होंने गुमला के विकास के लिए पहल की. साथ ही स्वतंत्रता सेनानी तेलंगा खडि़या के गांव मुरगू को आदर्श गांव बनाने, ऐतिहासिक धरोहर नवरत्न गढ़, रत्नगढ़, आंजनधाम, टांगीनाथ धाम को पर्यटन स्थल बनाने के लिए योजनाएं दी. उन्होंने कहा कि संजीवनी योजना के तहत महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए सिसई प्रखंड को जोड़ा गया. अब इन योजनाओं को हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनते ही शिथिल कर दिया गया. केंद्रीय सचिव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए प्रत्याशी दिनेश उरांव को विजयी बनाने की अपील की.
BREAKING NEWS
झारखंड के नवनिर्माण के लिए हुआ गंठबंधन
सिसई. आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव दीपक कुमार बंटी सोमवार को सिसई पहुंचे. सिसई पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में दीपक ने कहा कि भाजपा आजसू पार्टी झारखंड के नवनिर्माण के लिए गंठबंधन किया है. अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनी थी, तो आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो उप मुख्यमंत्री हुआ करते थे. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement