फैक्टरी के पाइप से जहरीली गैस लीक होने से हुई थी मौत

Updated:
विज्ञापन

दोस्तों ने अमृत का शव तमिलनाडु से रांची तक ट्रेन से लाया. इसके बाद परिजन रांची से बिशुनपुर गाड़ी से शव को लेकर पहुंचे. बिशुनपुर(गुमला) : तमिलनाडु के कारखाना में हादसे में मृत मजदूर अमृत उरांव के शव को गुरुवार को बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जमटी गांव लाया गया. शव को लाने में छह दिन […]

विज्ञापन

दोस्तों ने अमृत का शव तमिलनाडु से रांची तक ट्रेन से लाया. इसके बाद परिजन रांची से बिशुनपुर गाड़ी से शव को लेकर पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिशुनपुर(गुमला) : तमिलनाडु के कारखाना में हादसे में मृत मजदूर अमृत उरांव के शव को गुरुवार को बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जमटी गांव लाया गया. शव को लाने में छह दिन लग गये. तीन दिन तक शव कारखाना में पड़ा हुआ था. परिवार की मांग के बाद शव को गांव भेजा गया. तीन दिन ट्रेन से शव को लाने में लगा. अमृत की मौत कारखाना में जहरीली गैस का पाइप लीक होने से हुई थी.

मृतक के दोस्तों ने मिल कर शव को तमिलनाडु से रांची तक ट्रेन से लाया. इसके बाद परिजन रांची में गाड़ी बुक कर शव को गांव लाये. देर रात शाम को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे. इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के अनुसार, परिजन जब शव लेकर बिशुनपुर पहुंचे, तो पहले इसकी जानकारी बिशुनपुर थाना की पुलिस को दी गयी.

इसके बाद शव को बिशुनपुर से जमटी गांव लेकर गये. परिजनों ने बिशुनपुर पुलिस से कारखाना मालिक को गिरफ्तार करने व मुआवजा दिलाने की मांग की है. जानकारी के अनुसार, अमृत सुलोचना कॉटन स्पिनिंग प्राइवेट लिमिटेड चित्रमबोलम ग्राम पललबम कंपनी में कार्यरत था.

अमृत की मौत 11 जनवरी को कंपनी में जहरीला गैस की चपेट में आने से हो गयी थी. उसका शव कंपनी की लापरवाही के कारण गुरुवार को तीन बजे बिशुनपुर प्रखंड मुख्यालय लाया गया, जहां कंपनी के कार्यरत लोगों ने कहा कि कंपनी में जहरीला गैस के कारण अमृत की मौत हुई है. कंपनी इंश्योरेंस एवं उचित मुआवजा देने की बात कही थी. हालांकि पुलिस के समक्ष मजदूर के परिजनों ने कंपनी से उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola