बिजली के तार से चिंगारी उठने से भयभीत हैं लाोग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2019 1:44 AM

विज्ञापन

गुमला : गुमला शहर में बिजली आपूर्ति के लिए लगे बिजली के तार आग उगल रहे हैं. बिजली आपूर्ति के लिए प्रत्येक बिजली खंभा में दर्जन भर तार लगा हुआ है. जिससे जहां-तहां तार आपस में सट रहा है. दो अलग-अलग वोल्टेज के तार आपस में सटने से तार से आग फेंक रहा है, जिससे […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला शहर में बिजली आपूर्ति के लिए लगे बिजली के तार आग उगल रहे हैं. बिजली आपूर्ति के लिए प्रत्येक बिजली खंभा में दर्जन भर तार लगा हुआ है. जिससे जहां-तहां तार आपस में सट रहा है. दो अलग-अलग वोल्टेज के तार आपस में सटने से तार से आग फेंक रहा है, जिससे लोगों में भय बना हुआ है. ऐसा ही वाक्या शनिवार को टावर चौक से सिसई रोड प्रवेश करने के बाद कुछ दूरी पर स्थित ट्रांसफाॅरमर से देखने को मिला. यहां चिंगारी निकल रही थी.

उक्त ट्रांसफारमर के नीचे साप्ताहिक हाट की कई दुकाने सजी हुई थी. चिंगारी गिरने पर आसपास के लोग दहशत में आ गये. इसके अलावा सिसई रोड में ही बाजारटांड़ पानी टंकी वाली गली के बाहर लगे ट्रांसफारमर, मेन रोड में एसएस हाई स्कूल गली जाने वाले पथ के सामने, पालकोट रोड में बीएसएनएल कार्यालय के समीप लगे ट्रांसफाॅरमर आदि से भी चिंगारी उठने लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola