गुमला : एलआईसी एजेंट के पास से 1.53 लाख बरामद, जांच में जुटा प्रशासन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुर्जय पासवान, गुमला लोकसभा चुनाव को लेकर पालकोट प्रखंड के अंबेराडीह गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान मजिस्ट्रेट अनिल सिन्हा व पुलिस टीम ने एलआईसी एजेंट के पास से एक लाख 53 हजार रुपये बरामद किये हैं. प्रशासन ने उक्त पैसा जब्त कर कोषागार में जमा करा दिया है. एलआईसी एजेंट रजनी कुमार साहू […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर पालकोट प्रखंड के अंबेराडीह गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान मजिस्ट्रेट अनिल सिन्हा व पुलिस टीम ने एलआईसी एजेंट के पास से एक लाख 53 हजार रुपये बरामद किये हैं. प्रशासन ने उक्त पैसा जब्त कर कोषागार में जमा करा दिया है.

एलआईसी एजेंट रजनी कुमार साहू से पैसे से संबंधित दस्तावेज की मांग की गयी है. दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही एजेंट को पैसा वापस मिलेगा. बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन वाहनों की जांच कर रही है. दो पहिया वाहन के अलावा चार पहिया वाहनों की भी जांच की जा रही है.

इसी जांच के दौरान गुरुवार को एलआईसी एजेंट रजनी कुमार बाइक से कोलेबिरा से गुमला आ रहे थे. तभी जांच टीम ने जांच की तो बैग से पैसा मिला. टीम ने एलआईसी एजेंट को पैसा के साथ डीडीसी हरि केशरी के समक्ष प्रस्तुत किया. जहां पू��ताछ की गयी. कागजात की जांच की गयी.

डीडीसी संतुष्ट नहीं हुए तो उक्त पैसा को कोषागार में जमा करवा दिया. डीडीसी ने कहा कि एलआईसी एजेंट पैसे से संबंधित कागजात प्रस्तुत करेंगे. उसके बाद पैसा वापस किया जायेगा. इस संबंध में एलआईसी एजेंट ने कहा कि वह पैसा लेकर एलआईसी कार्यालय में जमा करने आ रहे थे. तभी पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया. यह पैसा एलआईसी कराये हुए लोगों का है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola