गुमला : गरीबी व आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने कर ली आत्महत्या

Published at :23 Jun 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : गरीबी व आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने कर ली आत्महत्या

सिसई (गुमला) : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव के गृह प्रखंड सिसई स्थित सकरौली गांव में किसान बाकेश्वर उरांव (42) ने अपने घर में आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार सुबह छह बजे की है. परिजनों ने बताया कि गरीबी व आर्थिक तंगी के कारण बाकेश्वर कई दिनों से परेशान था. उसे खेती और बेटों की […]

विज्ञापन

सिसई (गुमला) : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव के गृह प्रखंड सिसई स्थित सकरौली गांव में किसान बाकेश्वर उरांव (42) ने अपने घर में आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार सुबह छह बजे की है. परिजनों ने बताया कि गरीबी व आर्थिक तंगी के कारण बाकेश्वर कई दिनों से परेशान था. उसे खेती और बेटों की पढ़ाई की चिंता थी. बाकेश्वर शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे उठा.

पत्नी रोपनी देवी, बेटा रवि उरांव और किशुन उरांव को जगाया. इसके बाद घर के काम में लग गया. दोनों बेटे दौड़ने के लिए मैदान चले गये. पत्नी गोशाला से गोबर उठा कर खादगढ़ा में फेंकने चली गयी. इसी दौरान बाकेश्वर ने घर की छत में लगे पाइप में प्लास्टिक की रस्सी बांध कर फांसी लगा ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola