विद्यालय मर्ज किये जाने का विरोध

गुमला : गलत रिपोर्ट बना कर रायडीह के राजकीयकृत उत्क्रमित मवि नीचडुमरी को कोबीटोली के राजकीयकृत मवि में मर्ज किये जाने का नीचडुमरी के ग्रामीणों ने विरोध किया है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपायुक्त से की है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंप कर नीचडुमरी विद्यालय को कोबीटोली विद्यालय में मर्ज नहीं करने की मांग […]
गुमला : गलत रिपोर्ट बना कर रायडीह के राजकीयकृत उत्क्रमित मवि नीचडुमरी को कोबीटोली के राजकीयकृत मवि में मर्ज किये जाने का नीचडुमरी के ग्रामीणों ने विरोध किया है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपायुक्त से की है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंप कर नीचडुमरी विद्यालय को कोबीटोली विद्यालय में मर्ज नहीं करने की मांग की है. रामचंद्र साय, राजकिशोर साय, राहुल साय, नीरज साय, सूरज साय, चंद्रावती देवी, शिव साय, परशुराम साय, हीरानाथ साय, मोहन साय, सुधीर साय, अवध बिहारी साय व कृष्णा साय सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गलत रिपोर्ट बना कर नीचडुमरी विद्यालय को कोबीटोली विद्यालय में मर्ज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




