करंट लगने से छात्र व ग्रामीण की मौत

Published at :15 Feb 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से छात्र व ग्रामीण की मौत

सिसई(गुमला) : सिसई थाना क्षेत्र के जैरा गांव में अचानक हाई वोल्टेज से कई लोग तरह झुलस गये हैं. वहीं राजकीय उत्क्रमित उवि सिसई के 10वीं के छात्र गोपाल लोहरा (15) व ग्रामीण एतवा उरांव (45) की मौत करंट से हो गयी. गंभीर रूप से झुलस गये कई लोगों का इलाज चल रहा है. जानकारी […]

विज्ञापन

सिसई(गुमला) : सिसई थाना क्षेत्र के जैरा गांव में अचानक हाई वोल्टेज से कई लोग तरह झुलस गये हैं. वहीं राजकीय उत्क्रमित उवि सिसई के 10वीं के छात्र गोपाल लोहरा (15) व ग्रामीण एतवा उरांव (45) की मौत करंट से हो गयी. गंभीर रूप से झुलस गये कई लोगों का इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे जैरा गांव में अचानक हाई वोल्टेज करंट आने से पूरे गांव में अफरा तफरी मच गयी. करंट से गांव के कई ग्रामीण चपेट में आ गये.

चपेट में आने से एक छात्र व एक ग्रामीण की मौत हो गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, प्रमुख देवेंद्र उरांव, मुखिया रंजीता कुमारी, प्रकाश उरांव व प्रभारी एचएम विपिन बिहारी झा जैरा गांव पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली. जिला परिषद अध्यक्ष ने बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola