सात आरोपी गिरफ्तार

गुमला: गुमला पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है. झरगांव में डकैती व लूटपाट के मामले में पुलिस ने सात लोगों को पकड़ा है. इनके पास से पिस्तौल, बंदूक व अन्य सामान मिला है. लूट का सामान भी बरामद हुआ है. पुलिस ने डकैती व लूटपाट की घटना के 24 घंटे के अंदर सात […]
शंकर ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया. पहले पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ा. उससे पूछताछ के बाद उसने पूरी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर सात अपराधियों को पकड़ा. लूट के शिकार हुए लोगों के अनुसार, 18 से 19 अपराधी थे, लेकिन पुलिस के अनुसार आठ अपराधी थे, जिसमें सात को पकड़ लिया गया है और एक फरार है. अपराधियों ने पुलिस को बताया कि लूटपाट के बाद उन लोगों ने जुआ खेला, जिसमें 20 से 25 हजार रुपये हार गये. कुछ पैसा पुलिस के हाथ लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




