वेतन मांगने पर रसोइया, संयोजिका को हटाया, अब तक नहीं हुई नियुक्ति

गुमला : जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से बिना किसी कारण और काम के एवज में मेहनताना मांगने पर हटाये गये रसोइयों व संयोजिकाओं की नियुक्ति अब तक नहीं हो सकी है और न ही अब तक उन्हें मानदेय दिया गया है. हटाये गये रसोइयों व संयोजिकाओं की नियुक्ति और मानदेय की मांग को लेकर […]
लगातार चार दिनों तक आंदोलन चलने के बाद विधायक शिवशंकर उरांव व डीएसइ गनौरी मिस्त्री ने 30 सितंबर 2017 तक हर हाल में समस्या का समाधान करने और जिन रसोइयों व संयोजिकाओं को मानदेय नहीं मिला है. उन्हें मानदेय देने का आश्वासन दिया था. लेकिन आश्वासन के सवा माह गुजर जाने के बाद भी अब तक हटाये गये रसोइयों व संयोजिकाओं को न तो दोबारा नियुक्त किया गया है और न ही उन्हें मानदेय दिया गया है. नतीजा नियुक्ति और मानदेय भुगतान की मांग को लेकर रसोइया व संयोजिका सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगा रहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




