बसिया में वज्रपात से बाप-बेटे की मौत

बसिया(गुमला): बसिया प्रखंड के नवाटोली गांव स्थित कोयल नदी के तट पर जोभीदोन के समीप बसिया निवासी कामेश्वर गोप (45) व बेटे जीतवाहन गोप (20) की मौत बुधवार को वज्रपात से हो गयी. घटना बुधवार की शाम साढ़े चार बजे की है. जानकारी के अनुसार, पिता व पुत्र जोभीदोन के समीप अपने खेत गये थे. […]
जानकारी के अनुसार, पिता व पुत्र जोभीदोन के समीप अपने खेत गये थे. इसी बीच बारिश होने पर दोनों बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे चले गये थे, तभी तेज बारिश के साथ वज्रपात होने से उसकी चपेट में आने से मौत हो गयी.
मृतक कामेश्वर के दो नाबालिग बच्चे एक बेटा व एक बेटी है. इन बच्चों की मां की मौत पूर्व में हो चुकी है. बच्चे अब अनाथ हो गये हैं. घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बुडॉय सारू व बीडीओ विजय नाथ मिश्रा घटनास्थल पहुंच कर 10 हजार रुपया मुआवजा दिया. पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में कर यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




