फुटबॉल खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत

Published at :02 Oct 2017 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत

गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के खटखोर निवासी फुटबॉल खिलाड़ी 35 वर्षीय सुधीर तिर्की की गत शनिवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गयी. वह हरगढ़ा गांव में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में मैच खेल कर टेंपो से लौट रहा था़ उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे. इसी दौरान खटखोर के महादेव नदी […]

विज्ञापन
गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के खटखोर निवासी फुटबॉल खिलाड़ी 35 वर्षीय सुधीर तिर्की की गत शनिवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गयी. वह हरगढ़ा गांव में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में मैच खेल कर टेंपो से लौट रहा था़ उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे.

इसी दौरान खटखोर के महादेव नदी के समीप एक अज्ञात ट्रक ने टेंपों को पीछे से धक्का मार दिया. धक्का लगने से सुधीर टेंपो से नीचे गिर गया. वहीं टेंपों हवा में उछल गया और सीधे सुधीर पर गिरा.

इस घटना में सुधीर के दोस्त मामूली रूप से चोटिल हुए. लेकिन सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के क्रम में गुमला के श्रीरामनगर के समीप सुधीर की मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola