बोहरा में फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू: खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ी से परिचय लेते अतिथि. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोहरा में काली पूजा के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. ग्रामीण युवाओं को मिला खेल का मंच, खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट.पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के पैतृक गांव बोहरा में काली पूजा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू एवं कांग्रेस के वरीय नेता अजीत महात्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उद्घाटन के साथ ही मैदान में मौजूद खेल प्रेमियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन

बबलू स्टार पदमपुर और पेटवी के बीच खेला गया उद्घाटन मैच

उद्घाटन मैच बबलू स्टार पदमपुर एवं पेटवी फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया. मैच देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे थे. दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और पूरे मैदान में खेल को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा.

ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ने का मिलता है बेहतर अवसर

इस अवसर पर कांग्रेस वरीय नेता अजीत महात्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत है उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की. ऐसे आयोजन से गांव के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने भी मैदान में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया.

काली पूजा के अवसर पर फुटबॉल को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया विकास यादव, सुमन यादव सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. काली पूजा के अवसर पर आयोजित इस टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola