गोड्डा में शराबबंदी व डीजे पर पाबंदी की मांग

गोड्डा: शराबबंदी व डीजे पर पाबंदी की मांग को लेकर बुधवार को इस्लाहे उम्मत नौजवान कमेटी ने गोड्डा शहर में जूलूस निकाला. फसिया डंगाल स्थित मुहल्ले से निकाले गये जुलूस को शहर के विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया. इसमें अल्पसंख्यक समुदास के लोगों ने हिस्सा लिया. जुलूस में शामिल बच्चाें और बड़े लोगों के हाथों […]
गोड्डा: शराबबंदी व डीजे पर पाबंदी की मांग को लेकर बुधवार को इस्लाहे उम्मत नौजवान कमेटी ने गोड्डा शहर में जूलूस निकाला. फसिया डंगाल स्थित मुहल्ले से निकाले गये जुलूस को शहर के विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया. इसमें अल्पसंख्यक समुदास के लोगों ने हिस्सा लिया. जुलूस में शामिल बच्चाें और बड़े लोगों के हाथों में तख्ती व बैनर था. इस दौरान शराबबंदी व डीजे पर पाबंदी की मांग को लेकर कई नारे लगाये गये.
असनबनी तथा फसिया डंगाल मुहल्ले के सैकड़ों लोगों ने भी जुलूस के माध्यम से शराबबंदी की आवाज को बुलंद किया. शहर के कारगिल चौक व भीखमंगा चौक आदि स्थानों पर जुलूस में शामिल लोगों ने शहरवासियों को जागरूक किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




