बाइक सवार युवक के सीने में धंसा बांस, भागलपुर रेफर

मेहरमा : मेहरमा-भगैया मुख्य मार्ग पर पकरघट गांव के समीप बाइक चालक राजू रविदास के सीने में बांस घुस गया. इस घटना में वह जख्मी हो गया. युवक तालझारी गांव से साहिबगंज बाइक से जा रहा था. बताया जाता है कि एक व्यक्ति बांस लेकर जा रहा था. साइड लेने के दौरान चालक का ध्यान […]
मेहरमा : मेहरमा-भगैया मुख्य मार्ग पर पकरघट गांव के समीप बाइक चालक राजू रविदास के सीने में बांस घुस गया. इस घटना में वह जख्मी हो गया. युवक तालझारी गांव से साहिबगंज बाइक से जा रहा था. बताया जाता है कि एक व्यक्ति बांस लेकर जा रहा था. साइड लेने के दौरान चालक का ध्यान भटक गया और उसके सीने में बांस घुस गया.
जख्मी युवक का प्राथमिक इलाज सीएचसी मेहरमा किया गया. बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




