चौकीदारों व गृहरक्षकों ने जताया विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Dec 2015 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : दो चरण चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी चौकीदारों को अग्रिम भुगतान नहीं किये जाने का चौकीदारों ने विरोध किया है. चौकीदारों ने बताया कि उपायुक्त व एसपी से मामले की शिकायत की गयी है. चौकीदारों ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में जाने वाले सभी कर्मियों को एडवांस देकर चुनाव ड्यूटी […]
विज्ञापन
गोड्डा : दो चरण चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी चौकीदारों को अग्रिम भुगतान नहीं किये जाने का चौकीदारों ने विरोध किया है. चौकीदारों ने बताया कि उपायुक्त व एसपी से मामले की शिकायत की गयी है. चौकीदारों ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में जाने वाले सभी कर्मियों को एडवांस देकर चुनाव ड्यूटी में भेजा गया था. इसके साथ ही जिला पुलिस बल सहित अन्य जवानों को चुनावी ड्यूटी में अग्रिम राशि का भुगतान करने के बाद लगाया गया था.
जबकि चौकीदारों को आज तक अग्रिम राशि का भुगतान नहीं किया गया है. बताया कि तीसरे चरण में भी चौकीदारों को चुनावी ड्यूटी में लगाया जाना है. ऐसी स्थिति में चौकीदारों को जब तक एडवांस की राशि का भुगतान नहीं होता है तब तक चुनावी कमान लेने का विरोध करेंगे. बताया कि मामले को लेकर एक बार फिर उपायुक्त व एसपी के समक्ष रखेंगे तथा भुगतान की गुहार लगायेंगे. इस दौरान विभिन प्रखंडों से आये चौकीदारों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से सुनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










