सड़क हादसे में दो की मौत

Updated at :18 Oct 2013 3:26 AM
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत

बोआरीजोर/मेहरमा : जिले में दो अलग–अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना गुरुवार दोपहर ललमटिया–तेलगामा मार्ग पर घटी. यहां सड़क पार कर इस्लामपुर गांव जाने के क्रम में एक अज्ञात वाहन ने मुस्तकीम अंसारी (8) को ठोकर मार दी. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. दूसरी घटना में […]

विज्ञापन

बोआरीजोर/मेहरमा : जिले में दो अलगअलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना गुरुवार दोपहर ललमटियातेलगामा मार्ग पर घटी. यहां सड़क पार कर इस्लामपुर गांव जाने के क्रम में एक अज्ञात वाहन ने मुस्तकीम अंसारी (8) को ठोकर मार दी. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

दूसरी घटना में मेहरमापिरपैंती मुख्य मार्ग हटिया चौक के पास शाम साढ़े चार बजे टेंपो के धक्के से चिंता उरांव (60) की मौत हो गयी. मेहरमा थाने के प्रभारी भरत राम ने बताया कि अमोर गांव से चिंतामनी सड़क पार करने के दौरान तेज गति से रही जेएच 15जी 7042 नंबर की टेंपो ने उसे ठोकर मार दी. वाहन को जब्त कर लिया है जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना में टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

मुआवजा देने चालक को गिरफ्तार करने की मांग

दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने ललमटियातेलगामा मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग के साथ चालक को गिरफ्तार किये जाने की मांग की. मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संजय मालवीय ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola